द फॉलोअप डेस्क
IB से इनपुट मिलने के बाद देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अब वे जेड श्रेणी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। गृह मंत्रालय ने इस बाबत सूचना जारी की गयी है। बता दें कि पिछले दिनों लगातार कांग्रेस सहित विपक्ष के नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। आरोप है कि राजीव कुमार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ मिलने पर तो एक्शन लेते हैं, लेकिन विपक्ष की शिकायतों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता है। हालांकि पिछले चुनावों में भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे थे। इन बातों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने ये निर्णय लिया है।

कांग्रेस पर बीजेपी ने लगाये ये आरोप
इधर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। इसे न्याय पत्र का नाम दिया गया है। इसमें 5 न्याय औऱ 25 गारंटी का वादा किया गया है। इसे लेकर बीजेपी के खेमे में हलचल है। बीजेपी ने कांग्रेस के 5 न्याय वाली बात का विरोध किया है। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि ये कांग्रेस का कम और मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र अधिक लगता है, जो लीग ने 1936 में जारी किया था। यानी तब जब देश आजाद भी नहीं हुआ था। बीजेपी खेमे ने कांग्रेस की 3 घोषणाओं की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि मोदी की भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है। दिन पर दिन बीजेपी की चुनावी हालत इतनी खस्ता होती जा रही है, कि आरएसएस को अपने पुराने मित्र मुस्लिम लीग की याद सताने लगी है।

जवाब में कांग्रेस ने ये कहा
बीजेपी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतियों के ख़िलाफ़, अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया। आज भी वो आम भारतियों के योगदान से बनाए गए 'कांग्रेस न्याय पत्र' के ख़िलाफ़ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं। मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में "भारत छोड़ो" के दौरान, महात्मा गांधी के आवाहन व मौलाना आज़ाद की अध्यक्षता वाले आंदोलन का विरोध किया। सभी जानते है कि आपके पुरखों ने 1940 में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर बंगाल, सिंध और NWFP में अपनी सरकार बनाई। क्या श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने तत्कालीन अंग्रेज़ी गवर्नर को ये नहीं लिखा कि 1942 के देश व कांग्रेस के भारत छोड़ो आंदोलन को कैसे दबाना चाहिए?

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -